Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Miss World 2025 Winner : थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में नहीं बना सकीं जगह

Miss World 2025 Winner : थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में नहीं बना सकीं जगह

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: 72वें मिस वर्ल्ड 2025 (72nd Miss World 2025) का भव्य समापन शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर (Hitex Exhibition Center) में हुआ। इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री (Opal Suchata Chuangsri) ने मिस वर्ल्ड 2025 (Miss World 2025) का ताज अपने नाम किया। बता दें कि इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, लेकिन भारत की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं। इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को रनर-अप घोषित किया गया। भारत की सुंदरी नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 (Miss World 2025) के ताज की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं।

पढ़ें :- Sunil Thapa dies : ‘मैरी कॉम’ एक्टर सुनील थापा का निधन, फैंस को लगा झटका
पढ़ें :- मलेशिया के दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा भारत की सफलता ही मलेशिया की सफलता, चंद्रयान-3 के लिए पीएम अनवर को दी शुभकामनाएं

नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)  ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक मुद्दों पर समझदारी के साथ न सिर्फ जजेस का ध्यान खींचा, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीता। उनकी स्माइल, ग्रेस और बुद्धिमत्ता उन्हें भीड़ से अलग बनाती थी।

पढ़ें :- फिल्म गोदान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, सीएम योगी भी कर चुके है बड़ी घोषणा

यह पल नंदिनी और उनके फैंस दोनों के लिए भावुक है। हालांकि ताज नंदिनी के सिर नहीं सजा, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा और संस्कृति की झलक जरूर दिखाई। सोशल मीडिया पर नंदिनी के समर्थन में ढेरों पोस्ट्स आ रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि “ताज भले ही न मिला हो, लेकिन हमारे दिलों की क्वीन नंदिनी ही हैं।

बता दें कि नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)  का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (St. Paul Senior Secondary School) से पूरी की। वर्तमान में वह मुंबई स्थित लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) का ताज भी अपने नाम किया था।

पढ़ें :- ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशनल इवेंट में शाहिद कपूर ने फैंस की वजह से अचानक छोड़ा स्टेज, देखें वायरल वीडियो
Advertisement