Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई सर्जरी… मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई सर्जरी… मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई है। मिथुन की तबीयत खराब होने की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच चिंता बढ़ गई। दरअसल गुरुवार रात मिथुन चक्रवर्ती की एक छोटी सर्जरी की गई। जानकारी के मुताबिक उनके शरीर में पहले से मौजूद मेटल प्लेट को निकालने के लिए यह प्रक्रिया की गई थी। डॉक्टरों की निगरानी में हुई इस सर्जरी के बाद उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

पढ़ें :- इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बच्चों को अकेले देखने की नहीं मिलेगी इजाजत! सीबीएफसी ने लगाई शर्त

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे

मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और इलाज कर रही मेडिकल टीम से भी बातचीत की। मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन फिलहाल सामान्य स्थिति में हैं और डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मिथुन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत को लेकर उनके फैंस के लिए चिंता की एक वजह उनका पुराना स्वास्थ्य इतिहास भी है। फरवरी 2024 में भी उन्हें सीने में दर्द और ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया था। अब एक बार फिर मिथुन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था। लेकिन सर्जरी के बाद उनकी हालत सामान्य होने की जानकारी सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि डॉक्टरों की निगरानी में मिथुन चक्रवर्ती तेजी से रिकवर करेंगे और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- 16 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव! 9 सितंबर को नीलाम होंगी दो संपत्तियां, बैंक ने चस्पा किया नोटिस
Advertisement