Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mock Drill: देशभर में कई जगहों पर शुरू हुआ मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए शुरू हुई तैयारियां

Mock Drill: देशभर में कई जगहों पर शुरू हुआ मॉक ड्रिल, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए शुरू हुई तैयारियां

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mock Drill: पहलगाम आतंकी हमले का भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बीती देर रात सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। इन सबके बीच देशभर में आज मॉकड्रिल शुरू हो गयी है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आज बुधवार देशभर के 244 जिलों में ‘ऑपरेशन अभ्यास’ नाम से मॉक ड्रिल आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी कवायद नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के मकसद से की जा रही है। यह मॉक ड्रिल ऐसे समय पर हो रहा जब भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइट की।

दिल्ली में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच के लिए कनॉट प्लेस, खान मार्केट और चांदनी चौक समेत 55 स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ (सुरक्षा अभ्यास) किए जाएंगे। यह अभ्यास मंगलवार देर रात को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद किया जा रहा है।

देशभर में कई जगहों पर हो रही है मॉक ड्रिल
राजधानी दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद समेत देशभर में कई जगहों पर मॉक ड्रिल शुरू हो गई है। गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया था। जिसके बाद सिविल डिफेंस जिलों में इसका आयोजन किया जा रहा है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
Advertisement