Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की आज पहली बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़ी योजनाओं का एलान किया है। इसमें सबसे पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी दी गयी है। योजना के तहत सभी घरों को एलपीजी और बिजली कनेक्शन होंगे। इन घरों का निर्माण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में होगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
भारत सरकार ने 2015-16 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबों को घर दिया जाता है। इसके तहत 4.21 करोड़ घऱ बनाए जा चुके हैं। इन घरों में टॉइलेट, एलपीजी कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन दिया जाता है।
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक हुई। प्रधानमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।