Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी आज शाम एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की। कहा जा रहा है कि, अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे कई अन्य चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, पिछले मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को लेकर कई तरह की अटकलें चल रहीं हैं। कहा जा रहा है कि, इस बार अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
पढ़ें :- तमिलनाडु में नई सरकार गठन का रास्ता साफ: विजय कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
बताया जा रहा है कि, अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ी जिम्मदारी मिल सकती है। दरअसल, कुछ समय बाद जब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा जिसके बाद अनुराग ठाकुर को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी महीने खत्म हो रहा है। ऐसे में जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि नए अध्यक्ष का चुनाव होते ही अनुराग ठाकुर को एक बार फिर संगठन में अहम दायित्व मिल सकता है।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज ही उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।