Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी सरकार के पास अडानी, मणिपुर, संभल, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे चर्चा से भाग रही : गौरव गोगोई

मोदी सरकार के पास अडानी, मणिपुर, संभल, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे चर्चा से भाग रही : गौरव गोगोई

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरुआत से ही हंगामेदार रहा है। विपक्ष अडानी के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रहा है और संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। इन सबके बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का बयान आया है। उन्होंने कहा, सच्चाई यही है कि BJP ने जॉर्ज सोरोस को अपनी विफलताएं छिपाने का सुरक्षा कवच बना लिया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

गौरव गोगोई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मोदी सरकार के पास अडानी, मणिपुर, संभल, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों का कोई जवाब नहीं है, इसलिए वे इन पर चर्चा से भाग रही है। सच्चाई यही है कि BJP ने जॉर्ज सोरोस को अपनी विफलताएं छिपाने का सुरक्षा कवच बना लिया है।

उन्होंने आगे कहा, संसद का नियम ये कहता है कि जिस विषय को संसद के ZERO HOUR में एक बार उठा लिया जाता है, उसे दोबारा नहीं उठाया जा सकता। लेकिन संसद में इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। क्या सदन के कानून सत्ता पक्ष पर लागू नहीं हैं?

इसके साथ ही गौरव गोगोई ने संसद में कहा, असम में लगभग 27 हजार सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों का मुख्य कारण तेज रफ़्तार में चलने वाले ओवरलोड ट्रक हैं। खासकर सर्दियों में सड़कों से निकलने वाले ट्रक ओवरस्पीडिंग और कम लाइट की वजह से हादसों का शिकार होते हैं।

इस सन्दर्भ में क्या मंत्रालय सड़कों पर उचित लाइट, CCTV और अन्य उपकरणों की व्यवस्था करेगा, जिससे ओवरस्पीडिंग और हादसों की जानकारी प्रशासन तक पहुंच सके। NH37 हाइवे का काम भी पूरा नहीं हो सका है और खराब डिजाइन के चलते हादसे भी होते रहते हैं। ऐसे में, क्या मंत्रालय यह बता पाएगा कि NH37 हाइवे का काम कब तक पूरा हो जाएगा?

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

 

Advertisement