Modi cabinet reshuffle : अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब मोदी मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें लग रही हैं।
पढ़ें :- BJP बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, X पर बदला बायो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का हाल ही में राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ है, लेकिन पार्टी ने उन्हें उच्च सदन नहीं भेजा है। कुरियन मोदी सरकार में एकमात्र ईसाई समुदाय से आने वाले मंत्री थे। 65 वर्षीय कुरियन 80 के दशक से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। वह 9 जून 2024 में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने थे। राज्यसभा में कुरियन का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। दो केंद्रीय मंत्रियों-रवनीत सिंह बिट्टू और कुरियन को 18 जून को हुए राज्यसभा चुनावों के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया था।
सूत्रों की मानें तो रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अब वहीं काम करेंगे। जबकि, कुरियन संगठन में आ सकते हैं। सरकारी पदों पर आसीन कुछ नेताओं को भाजपा संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी ने हाल ही में पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।