Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पाकिस्तानी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा मोहम्मद जफर UP ATS के हत्थे चढ़ा, पाकिस्तान भेजता था रकम

पाकिस्तानी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा मोहम्मद जफर UP ATS के हत्थे चढ़ा, पाकिस्तान भेजता था रकम

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी एटीएस (UP ATS) ने पाकिस्तानी (Pakistani) आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर (Mohammad Zafar) को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला जफर मेरठ में मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। यूपी एटीएस (UP ATS)  के मुताबिक वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा लेकर उसकी रकम पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक भेजता था।

पढ़ें :- गुजरात ATS का बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया से आतंकी बने 5 युवक, 8 बार किया धमाके का ट्रायल

यूपी एटीएस (UP ATS) को सूचना मिली थी कि जफर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के प्रमुख मसूद अजहर से प्रभावित है और उसके भड़काऊ व जेहादी भाषण सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों को हिंसक जेहाद के लिए उकसा रहा है।

जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि हुई। यूपी एटीएस (UP ATS) के अनुसार जफर के मोबाइल में पाकिस्तान के जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं। इनमें जेहाद और चंदे से जुड़ी बातचीत मौजूद थी। वह फेसबुक पर चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत से जुड़े बयान भी देता था। बाद में वह जैश-ए-मोहम्मद के जेहादी ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और जेहाद में मदद की पेशकश की।

हैंडलर के कहने पर जफर ने पैसे भेजने का प्रयास किया। बाद में उसने बाइनेंस अकाउंट मांगा और संदिग्ध पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में रहकर बाइनेंस के जरिये यूएसडीटी के रूप में कई बार रकम भेजी। यूपी एटीएस (UP ATS) ने जफर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। पूरे नेटवर्क को जांच एजेंसी खंगाल रही है।

पढ़ें :- यूपी ATS की बड़ी सफलता : पाकिस्तानी गैंगस्टरों और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार
Advertisement