Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mohan Majhi Biography: सरपंच से की राजनीति की शुरूआत, अब बने मुख्यमंत्री…ऐसा है ओडिशा के नए सीएम का सियासी सफर

Mohan Majhi Biography: सरपंच से की राजनीति की शुरूआत, अब बने मुख्यमंत्री…ऐसा है ओडिशा के नए सीएम का सियासी सफर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mohan Majhi Biography: ओडिशा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा ने आज अपने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक में मोहन चरण माझी के नाम पर मुहर लगी। अब मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि, बुधवार को वो राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोहन माझी निवर्तमान विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक भी रहे हैं। राज्य की क्योंनझार विधानसभा सीट से वह विधायक चुने गए हैं।

पढ़ें :- Mahoba : शराबी बेटा बुजुर्ग मां-बाप को करता था प्रताड़ित, सब्र का बांध टूट तो 85 साल वर्षीय पिता ने उतारा मौत के घाट

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, ओडिशा में मोहन माझी भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। इन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) की मीना माझी को चुनाव हराया है। इन्होंने करीब 11,577 वोटों से बीजद प्रत्याशी को हराया है।

राजनीति करियर
बताया जा रहा है कि, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपनी राजनीति की शुरूआत सरपंच से की थी। वो 1997-2000 तक सरपंच रहे हैं। साल 2000 में वो पहली बार राज्य की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। अब तक वह चार बार विधायक रहे हैं। इस बार 2024 में विधानसभा चुनाव जीतकर वह चौथी बार क्योंझर के विधायक बने हैं।

आदिवासी नेताओं में होती है गिनती
ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी की गिनती आदिवासी नेताओं में होती है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक चुना गया। ऐसे में अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गयी है। यह पहला मौका होगा जब ओडिशा की सत्ता बीजेपी के पास आएगी।

 

पढ़ें :- पत्नी से 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट के 3 साल की सजा का फैसला, पति बरी
Advertisement