Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Money Laundering Case : जैकलीन फर्नांडिस का केस की सुनवाई से जज ने अपना नाम लिया वापस,अब भेजा जाएगा दूसरी बेंच के पास

Money Laundering Case : जैकलीन फर्नांडिस का केस की सुनवाई से जज ने अपना नाम लिया वापस,अब भेजा जाएगा दूसरी बेंच के पास

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Conman Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का नाम भी है। इस मामले में अभिनेत्री ने अपने खिलाफ आरोप तय करने के दिल्ली की एक कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में है। मगर, अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज प्रशांत कुमार मिश्रा (Judge Prashant Kumar Mishra) ने सुनवाई से अपना नाम वापस ले लिया है। यह केस दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा।

पढ़ें :- चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर दिया अल्टीमेटम, दोपहर तक सभी गेट खोलें,'नहीं तो हम...'

सुप्रीम कोर्ट के जज ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के जज जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने आज गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez)  की उस याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में अपने खिलाफ आरोप तय करने के दिल्ली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। शुरुआत में ही, जस्टिस मिश्रा और जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर की बेंच ने एक्ट्रेस के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया कि इस मामले को किसी दूसरी बेंच के पास भेजा जाएगा। जस्टिस मिश्रा ने कहा कि एक दिक्कत है। इससे जुड़े एक मामले में मेरे बेटे ने सरकार की तरफ से पैरवी की थी। इस मामले को 25 जून को ऐसी बेंच के सामने लिस्ट करें, जिसमें हममें से कोई भी सदस्य न हो’।

Advertisement