Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Monkeypox Case: दिल्ली में डरा रहा है मंकीकपॉक्स का केस, एक और संक्रमित आया सामने

Monkeypox Case: दिल्ली में डरा रहा है मंकीकपॉक्स का केस, एक और संक्रमित आया सामने

By शिव मौर्या 
Updated Date

Monkeypox Case:  मंकीपॉक्स ने अब डराना शुरू कर दिया है। मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली में रहने वाला एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। ऐसे में अब दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। साथ ही देश में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है।

पढ़ें :- विपक्षी फैला रहे हैं भ्रम, शैलजा ने कहा कि उनकी रगों में है कांग्रेस का खून, पिता वह भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो नाइजीरिया में एक 31 वर्षीय व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला है। उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मरीज का कोई विदेश यात्रा इतिहास नहीं है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज हुआ ठीक
बता दें कि, लोकनायक अस्पताल में भर्ती एक मरीज मंकीपॉक्स संक्रमित उपचार के बाद ठीक हो गया है। उसे आज अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है।

Advertisement