Monsoon Health Guide : बारिश के मौसम में रोज ऑफिस आने-जाने वालों के लिए यह मौसम कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। रास्ते में बारिश में भीगना, गीले जूते पहनकर घंटों रहना और मौसम का बार-बार बदलना शरीर को बीमारियों के प्रति ज्यादा संवेदनशील बना सकता है।
पढ़ें :- Fungal infections : बारिश में त्वचा का रखें ऐसे ख्याल, फंगल इंफेक्शन का हो सकता है खतरा
का मौसम (Rainy Season) आते ही गर्मी से राहत मिलती है और मौसम खुशनुमा हो जाता है।
मानसून के दौरान वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, पेट का संक्रमण, डेंगू, मलेरिया और त्वचा से जुड़ी परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। हालांकि कुछ आसान आदतें अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
भीगने पर जल्द कपड़े बदल लें
अगर बारिश में भीग जाएं तो कोशिश करें कि जल्द से जल्द कपड़े बदल लें। बैग में एक जोड़ी अतिरिक्त मोजे रखना भी काम आ सकता है।
संक्रमण से बचाव
खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ अच्छी तरह धोना जरूरी है। यह छोटी-सी आदत आपको कई तरह के संक्रमण से बचा सकती है।
ताजा खाना खाएं
हमेशा साफ पानी पिएं और ताजा खाना खाएं। सड़क किनारे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।
सावधानी
जिन लोगों को डायबिटीज, अस्थमा, एलर्जी या पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें बारिश के मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।