Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद का मानसून सत्र आज से शुरू; इन मुद्दों पर सदन में हंगामे के आसार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू; इन मुद्दों पर सदन में हंगामे के आसार

By Abhimanyu 
Updated Date

Parliament Monsoon Session 2024: आज 22 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट पेश करेंगी। वहीं, संसद सत्र के दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक, रेलवे सुरक्षा और कांवड़ यात्रा के मुद्दे को उठाने वाला है। जिसको देखते हुए सदन में हंगामें के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। यह बैठक सत्र को सुचारु संचालन के लिए विपक्ष के सहयोग के लिए बुलाई गयी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकार की ओर से राज्यसभा में पार्टी के नेता जेपी नड्डा, संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित 44 दलों के 55 नेता शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने सभी दलों से कहा है कि वह आवश्यक मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन, बैठक के दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने मुद्दों को प्रमुखता से रखा है। जिसके बाद सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। संसद सत्र के पहले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने NEET और NTA पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन नोटिस दिया है।

केन्द्रीय वित्तमंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

केंद्रीय बजट 2024 पेश होने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश करेंगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में पेश हुए अंतरिम बजट के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण पेश नहीं किया गया था। हालांकि, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश करने से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Advertisement