Monsoon 2026 Rainfall Alert : पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव कम होने से उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच, 24 घंटे में मॉनसून की एंट्री होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आने वाला है।
पढ़ें :- Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और परेशान करेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू चलने का येलो अलर्ट
मॉनसून की एंट्री के बाद अगले सात दिनों तक केरल में बहुत भारी, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, दक्षिण भारत में कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर में 4 जून और 6 से 9 जून तक अरुणाचल प्रदेश, 4-7 जून के दौरान असम, मेघालय, 6-7 जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
असम और मेघालय में 8-9 जून के दौरान अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। दक्षिण भारत में 3-5 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 3 जून को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 3 और 4 जून को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 3 से 7 जून के दौरान रायसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 3 और 4 जून के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में भरिश की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में 3-4 जून के दौरान जम्मू कश्मीर में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 5-6 जून के दौरान तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 6 जून के दौरान बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में 5 जून को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 5 और 6 जून के दौरान तेज हवाएं चलने वाली हैं।