Monsoon 2025 entry in Kerala: भीषण गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश में कल यानी 25 मई को मॉनसून की एंट्री होने जा रही है। अगले 24 घंटों में मॉनसून के केरल में पहुंचने की उम्मीद है। यह प्राकृतिक घटना पिछले 16 वर्षों में अपने तय समय से करीब एक सप्ताह पहले होने जा रही है।
पढ़ें :- Viral Video : स्कूल यूनिफॉर्म में ब्यॉफेंड के साथ नाले में अश्लील हरकत करते पकड़ी गई छात्रा , सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
दरअसल, साल 2009 और उससे पहले 2001 में 23 मई को केरल में मॉनसून पहुंचा था। इस साल यह 26 मई को होने जा रहा है। राज्य में मॉनसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। निम्न दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मॉनसून सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली है। जिसे प्री-मॉनसून कहा जाता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा, ‘अगले 2-3 दिनों में केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।’
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल 2025 में मॉनसून के आगमन की डेडलाइन 27 मई के भीतर है, जिसमें चार दिनों का मॉडल एरर मार्जिन रखा जाता है। पिछले साल की बात करें तो मॉनसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। इसका समय पर आगमन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है, जहां वार्षिक वर्षा का लगभग 70% जून-सितंबर की अवधि के दौरान होता है।