Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad News : राजीव चन्ना, बोले-BJP टिकट देगी तो लड़ूंगा 2027 का विधानसभा चुनाव, सपा में भी जानें की अटकलें

Moradabad News : राजीव चन्ना, बोले-BJP टिकट देगी तो लड़ूंगा 2027 का विधानसभा चुनाव, सपा में भी जानें की अटकलें

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट (Moradabad West Assembly Seat) से 2007 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनने वाले राजीव चन्ना (Rajiv Channa)  मुरादाबाद की सियासत में उतरने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2009 (Lok Sabha Elections 2009 ) में मिली हार के बाद से राजनीति से दूरी बना चुके चन्ना की वापसी मुरादाबाद के सियासी समीकरणों (Political dynamics of Moradabad) में बड़ा उलटफेर कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि राजीव चन्ना (Rajiv Channa) बहुत जल्द समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जॉइन कर सकते हैं। हालांकि राजीव चन्ना (Rajiv Channa) ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा कि वे फिलहाल BJP में ही हैं।

पढ़ें :- Moradabad : यूट्यूबर की पत्नी पर सास का आरोप, बोली 'विदेशी बहू अंग्रेजी में गालियां ........

बता दें कि राजीव चन्ना (Rajiv Channa)  दिवंगत शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा (Late liquor baron Ponty Chadha) का बेहद करीबी माना जाता है। पोंटी के कहने पर ही राजीव चन्ना ने 2009 में विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ दी थी। इसके बाद बसपा जॉइन करके सांसद का चुनाव लड़े थे, लेकिन तब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े मोहम्मद अजहरुद्दीन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजीव चन्ना इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे।

उस वक्त हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के मोहम्मद अजहरुद्दीन को 3,01283, भाजपा प्रत्याशी रहे दिवंगत कुंवर सर्वेश सिंह को 2,52,176 और बसपा से लड़े राजीव चन्ना (Rajiv Channa) को 1,47,594 वोट मिले थे। दरअसल उस वक्त बसपा सुप्रीमो के काफी करीब रहे पोंटी चड्ढा को ये ओवरकान्फिडेंस था कि वे पोंटी को जिता ले जाएंगे। इसीलिए उन्होंने विधायक बनने के 2 साल के भीतर ही राजीव चन्ना से BJP से इस्तीफा दिला दिया था और बसपा जॉइन कराने के बाद लोकसभा का टिकट भी ले आए थे।

इस हार के बाद राजीव चन्ना (Rajiv Channa) ने 2010 में फिर से भाजपा जॉइन कर ली थी। लेकिन इस अंतराल में पार्टी के भीतर चन्ना की जगह नए नेता भर चुके थे। चन्ना को फिर से भाजपा में वो तरजीह कभी नहीं हासिल हुई जो 2007 और उसके पहले उन्हें हासिल थी। हाशिए पर धकेले गए चन्ना ने खुद ही सियासत से किनारा कर लिया। 2010 के बाद से वे सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। पिछले 7 सालों से भी अधिक वक्त से उन्होंने उत्तराखंड के भवाली में डेरा डाला हुआ है। लेकिन 2027 के चुनाव से ठीक पहले राजीव चन्ना (Rajiv Channa) ने फिर से ताल ठोंकी है।

राजीव चन्ना (Rajiv Channa) ने कहा कि मैं 2027 में चुनाव लड़ना चाहता हूं। भाजपा मुझे टिकट देगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा। मैं फिलहाल BJP में हूं और मेरा पार्टी छोड़ने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। लेकिन इतना साफ है कि मैं 2027 के चुनावों में इस बार अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहा हूं।

पढ़ें :- मुरादाबाद में चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ाये जाने, सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग को लेकर सीएम योगी से मिले भाजपा विधायक रितेश गुप्ता

चन्ना के ताल ठोंकने से बदलेंगे सियासी समीकरण

राजीव चन्ना (Rajiv Channa) के ताल ठोंकने से मुरादाबाद में सियासी समीकरणों में बड़ी उलटफेर हो सकती है। बेशक चन्ना फिलहाल सपा जॉइन करने की बात से इंकार कर रहे हैं, लेकिन हमारे सोर्स बताते हैं राजीव चन्ना को सपा मुरादाबाद शहर सीट से उतारना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि सपा के एक राज्यसभा सदस्य के जरिए सपा आलाकामान तक संदेश हो चुका है। आने वाले दो से तीन दिनों में चन्ना की सपा में जाइॅनिंग के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, खुद राजीव चन्ना इस बात से इंकार कर रहे हैं।

शर्त रख दी कि या तो भाजपा टिकट दे या फिर वे दूसरे दल से देखेंगे अपना भविष्य

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेताओं ने भी चन्ना को मनाने के लिए इस बीच कई मीटिंग उनके साथ की है। राजीव चन्ना को राजनीति से दूर रहने और अपने बेटे को आगे करने के मशविरे दिए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक भाजपा नेता ने राजीव चन्ना के बेटे को भाजपा में कोई पद दिलाने का वादा भी किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजीव चन्ना (Rajiv Channa) चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े हैं। उन्होंने शर्त रख दी है कि या तो भाजपा टिकट दे या फिर वे दूसरे दल से अपना भविष्य देखेंगे।

पढ़ें :- Moradabad News: नजूल की करोड़ों की जमीन पर कब्जे का खेल, सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत, डीएम ने MDA को लिखा पत्र
Advertisement