राजीव चन्ना की एंट्री सपा में ऐसे समय पर हुई है जब कुछ महीने बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में उनके पार्टी में शामिल होने को मुरादाबाद नगर सीट के चुनावी समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि, राजीव चन्ना को समाजवादी पार्टी मुरादाबाद नगर सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, सपा की तरफ अभी कोई स्थिति साफ नहीं है लेकिन राजीव चन्ना की दावेदारी को लेकर शहर में अब चर्चाएं तेज हो गयी हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से मुरादाबाद की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है। मुरादाबाद के भाजपा नेता राजीव चन्ना ने आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। राजीव चन्ना की गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। इनके साथ ही, मनमोहन सैनी ने भी सपा की सदस्यता ली है। राजीव चन्ना के सपा ज्वॉइन करने के बाद मुरादाबाद नगर विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि, मुरादाबाद नगर की सीट पर राजीव चन्ना की दावेदारी सबसे ज्यादा है।
राजीव चन्ना की एंट्री सपा में ऐसे समय पर हुई है जब कुछ महीने बाद प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में उनके पार्टी में शामिल होने को मुरादाबाद नगर सीट के चुनावी समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि, राजीव चन्ना को समाजवादी पार्टी मुरादाबाद नगर सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि, सपा की तरफ अभी कोई स्थिति साफ नहीं है लेकिन राजीव चन्ना की दावेदारी को लेकर शहर में अब चर्चाएं तेज हो गयी हैं।
दरअसल, राजीव चन्ना की मुरादाबाद की राजनीति में पुराना अनुभव है और दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती भी होती है। वर्ष 2007 में वह भाजपा के टिकट पर मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वो बसपा के टिकट पर 2009 में लोकसभा का भी चुनाव लड़े थे। हालांकि, अब 2026 में वो सपा में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी कर रही है। मुरादाबाद नगर सीट पर भाजपा और सपा की तैयारियां, संभावित उम्मीदवारों के नाम और नेताओं की राजनीतिक गतिविधियां आने वाले समय में महत्वपूर्ण रहेंगी। राजीव चन्ना और मनमोहन सैनी के सपा में शामिल होने से इस सीट पर राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय जरूर मिल गया है।