Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. OYO Room में दो बच्चों की मां का मर्डर, रिश्ता खत्म करने को कहा तो 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने घोंपा चाकू

OYO Room में दो बच्चों की मां का मर्डर, रिश्ता खत्म करने को कहा तो 8 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड ने घोंपा चाकू

By Abhimanyu 
Updated Date

Bangalore Murder: बेंगलुरु के एक OYO होटल में शुक्रवार को महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। मृतका का हत्या उसका बॉयफ्रेंड निकला, जो उससे 8 साल छोटा है। पुलिस ने दो दिन बाद मामले में कई खुलासे किए हैं। आरोपी ने महिला की इसलिए हत्या की, क्योंकि वह दोस्ती खत्म करना चाहती थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 33 साल की हरिनी के रूप में हुई है। महिला शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां थी। आरोपी का नाम यशस (25) है, जोकि एक टेक्नीशियन है। दोनों के बीच आठ साल का अंतर है। पूर्णा प्रजना लेआउट में एक OYO होटल के कमरे में यशस ने हरिनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर 17 बार  चाकू से वार किए। सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इस मामले में डीसीपी साउथ लोकेश बी जगलासर का कहना है कि 6 और 7 जून की रात को सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन में हत्या की जानकारी मिली थी। दोनों एक-दूसरे को एक महीने से जानते थे। महिला दोस्ती को खत्म करके खुद को उससे दूर करना चाहती थी। इस बात को लेकर आरोपी ने गुस्से और ईर्ष्या के कारण महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Advertisement