Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Mothers Day 2026 : 10 मई को है मदर्स डे, भरोसा दें ………मां  हम साथ – साथ हैं

Mothers Day 2026 : 10 मई को है मदर्स डे, भरोसा दें ………मां  हम साथ – साथ हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mothers Day 2026 :  भारतीय परंपरा में मां को देवी का दर्जा प्राप्त है। भारतीय समाज में में मां पहला गुरु भी कहा जाता है। बच्चा जब पृथ्वी पर आता है तब मां दुनिया से बच्चे का परिचय करवाती , पोषण करती और सुरक्षा करती है। जीवन मूल्यों के बबारे में बताती है। इस बार 10 मई 2026 को दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जाएगा। मदर्स डे मां और बच्चों के लिए बेहद खास होता है। मदर्स डे मां और बच्चों के बीच के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करने की बात करता है।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

इसबार मदर्स डे पर आप भी कुछ संकल्प ले और मां को भरोसा दें कि जीवन में उनकी शिक्षाओं का पालन करेंगे। इसी तरह मदर्स डे पर आप मां के साथ कुछ उत्सव के पल व्यतीत कर सकते है।

रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में उलझी मां को अगर इस बार कहीं घूमाने ले जाएं, तो यकीन मानिए उनके चेहरे की खुशी अलग ही होगी। मां को किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन कराने के लिए जा सकते है।

मां के हाथों जरूरतमंद लोगों को दान भी दिलवा सकते है।

मां की इच्छा पूछ कर उसको पूरा करने का प्रयास कर सकते है।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप
Advertisement