मध्यप्रदेश। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (National General Secretary of Congress Party Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को सांवेर विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में है। चुनाव आया तो दो महीने पहले लाडली योजना ले आए। दो महीने पहले बहनों से कह रहे हैं कि आप लाडली हैं। इससे पहले लाडली नहीं थीं? इससे पहले संकट का सामना नहीं कर रही थीं? मेरी बहनों! सावधान रहिए, जिसने 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, वो चुनाव से पहले खाता खुलवा रहा है। कुछ चाहिए आपसे।
पढ़ें :- भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में महिलाओं ,ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय, बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
मध्य प्रदेश में 18 साल से भाजपा सत्ता में है। चुनाव आया तो दो महीने पहले लाडली योजना ले आए। दो महीने पहले बहनों से कह रहे हैं कि आप लाडली हैं। इससे पहले लाडली नहीं थीं? इससे पहले संकट का सामना नहीं कर रही थीं?
मेरी बहनों! सावधान रहिए, जिसने 18 साल तक आपके लिए कुछ नहीं किया, वो… pic.twitter.com/h5TYTrqUX9
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 9, 2023
पढ़ें :- एमपी की मोहन सरकार फिर लेगी कर्ज, कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना
कोरोना के समय जब लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहे थे, तब यहां के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट जी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। एक ऐसा नेता जिसने पैसों के लिए जनमत को बिगाड़ दिया, अच्छा हुआ वह दूसरी पार्टी में चला गया। मोदी जी ने सरकारी कंपनियों को अपने उद्योगपति दोस्तों को सौंप दिया है। सरकारी नौकरियां खत्म हो रही हैं। इसलिए आज जनता परेशान है, सरकारी कर्मचारी अपनी पुरानी पेंशन मांग रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार कहती है- पेंशन देने में बहुत खर्च होगा। ऐसा है तो आपने सरकारी कंपनियां अपने दोस्तों को क्यों दे दी? सब प्राइवेट क्यों कर दिया?