MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। इंडिया गठबंधन में भी इस चुनाव को लेकर दरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस और सपा में शीट शेयरिंग को लेकर विवाद सामने आ रहा है। समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।
पढ़ें :- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इमरजेंसी की निंदा, तो विपक्ष ने किया हंगामा,सदन कल तक स्थगित
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से मध्य प्रदेश में होने वाले सामान्य निर्वाचन वर्ष 2023 के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की तृतीय सूची घोषित की जाती है। pic.twitter.com/lPRzKg6WTr
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2023
गुरुवार को सपा ने दो सीटों के लिए और प्रत्याशी उतारे हैं। सीधी जिला के चुरहट विधानसभा सीट से राजेंद्र प्रसाद पटेल और छतरपुर के चंदला से पुष्पेंद्र कुमार अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है। इससे एक दिन पहले सपा ने 22 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था।