Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP Board 12th Class Result 2021: इस बार कोई नहीं हुआ फेल, 12वीं बोर्ड के सभी बच्चे हुए पास

MP Board 12th Class Result 2021: इस बार कोई नहीं हुआ फेल, 12वीं बोर्ड के सभी बच्चे हुए पास

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Board 12th Class Result 2021

MP Board 12th Class Result 2021: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (board of secondary education) ने गुरुवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दोपहर 12 बजे बोर्ड ने परिणाम घोषित किया है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

पढ़ें :- आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं: सोनिया गांधी

वहीं, रिजल्ट आने के बाद बच्चों में खुशी की लहर है। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह पमार (Education Minister Inder Singh Pamar) ने इंटर के परिणाम की घोषणा की है। साथ ही आधिकारिक नोटिस में बोर्ड द्वारा साझा की गई अन्य आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर भी परिणाम की जांच की जा सकती है।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर

बता दें कि, कोरोना संकट के कारण बोर्ड ने सभी पंजीकृत छात्रों को पास करने का फैसला लिया था। लिहाजा, परीक्षा परिणाम भी 100 फीसदी रहा है। वहीं, इससे पहले मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं के परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को की थी।

Advertisement