Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MP CM Oath Ceremony Live : मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, पद व गोपनीयता की शपथ ली

MP CM Oath Ceremony Live : मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव, पद व गोपनीयता की शपथ ली

By संतोष सिंह 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव (19th Chief Minister of Madhya Pradesh Dr. Mohan Yadav) बुधवार को सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल (Governor Mangubhai Chhaganbhai Patel) मोहन यादव (Mohan Yadav) को सीएम पद की शपथ दिलाई है। मोहन यादव (Mohan Yadav) के बाद मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल ने जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) और राजेंद्र शुक्‍ल (Rajendra Shukla)  को डिप्‍टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

पढ़ें :- कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है : पीएम मोदी

उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल मंगूभाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं।  प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Aap Protest Against Bjp :  आप नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में BJP के खिलाफ प्रदर्शन , CM केजरीवाल बोले -BJP ने शुरू किया ऑपरेशन झाड़ू

मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह सिंधिया, दिमनी से विधायक चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रदेश, नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर एक से विधायक कैलाश विजयवर्गी भी मंच पर मौजूद हैं।

Advertisement