नई दिल्ली। भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर हमला बोला है। सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के पीके के जीके भुलाईल ए भैया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जनता खोज रही हैं। इसके बाद भी वह किसी से मिल नहीं रहे है। बता दे कि प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जदयू को बिहार विधान सभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती है तो वह सन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक सन्यास नहीं लिया है। वे कब ले रहे हैं। इसको ही लेकर सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है।
पढ़ें :- बिहार विधानसभा का नए सिरे से कराए जाए चुनाव, प्रशांत किशोर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
बता दे कि चर्चित गायक रितेश पाण्डेय ने जन सुराज के टिकट पर बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। चुनाव9 हारने के बाद उन्होने प्रशांत किशोर की पार्टी छोड़ दी है। इस पर तंज कसते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीके के जीके भुलाईल ए भैया… रितेशवा ठेंगा दिखा दिहले बा!,बाबा गड़दा उड़ा दिहले बा!। बता दे कि गायक रितेश पाण्डे ने अभी तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि सब कुछ तय हो गया है। बस उचित समय का इतंजार किया जा रहा है। समय आने पर सभी को उचित जानकारी दे दी जायेगी।