Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर शहर में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना, इंडिया की अंतिम आस,कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु,महेश

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर शहर में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना, इंडिया की अंतिम आस,कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु,महेश

By संतोष सिंह 
Updated Date

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

पढ़ें :- हम सब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जनता से उनका हक छीना जा रहा: राहुल गांधी

लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत

इसके पहले, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Congress President Ajay Rai) , कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना (Congress Leader Aradhana Mishra Mona) राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रायबरेली के लिए निकल गए। जिले की सीमा पर पड़ने वाले चुरुवा मंदिर पर नहीं रुका। उनका काफिला हरचंदपुर की तरफ बढ़ गया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 10:40 पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए बिहार में वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के दौरान दिए गए उनके नारे वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाया।

एक मिनट से कम कस्बे के मुख्य चौराहे पर रुक कर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह रायबरेली मुख्यालय (Raibareli headquarters) की ओर रवाना हो गए।
पोस्टर बना चर्चा का विषय

सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के रायबरेली दौरे के दौरान शहर में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। होर्डिंग पर लिखा गया है, इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु , महेश।

Advertisement