Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MS Dhoni With Hookah: ‘हुक्का’ पीते हुए माही का वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

MS Dhoni With Hookah: ‘हुक्का’ पीते हुए माही का वीडियो वायरल, कैप्टन कूल के इस अंदाज़ ने फैंस के उड़ाए होश

By Abhimanyu 
Updated Date

MS Dhoni With Hookah : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम सीएसके के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की लोकप्रियता दुनियाभर में है। भारत और अन्य देशों के युवा क्रिकेटरों के साथ करोड़ों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के होश उड़ा दिये हैं।

पढ़ें :- VIDEO : राघव चड्ढा ने राज्यसभा में AAP उपनेता से हटाए जाने के बाद ‘खास’ इमोजी के साथ दिया पहला रिएक्शन

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो पर माही का बचाव करते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में धोनी को दुबई में छुट्टियों के दौरान कैद किया गया है।

पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इसी दौरान वह हुक्का पीते हुए दिखे। धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे।

Advertisement