Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mulayam Singh Yadav Health Updates: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसा है हाल

Mulayam Singh Yadav Health Updates: मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसा है हाल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mulayam Singh Yadav Health Updates: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पातल में जारी है। उनके स्वास्थ्य में अभी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। इस बीच अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

इसमें बताया गया है कि, मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और जीवन रक्षक दवाओं पर उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। उधर, पूरे देशभर में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है। मंदिरों में पूजा के साथ मस्जिदों में भी उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआएं हो रही हैं।

नेताओं का अस्पताल जाने का सिलासिला जारी
मुलायम सिंह यादव से मिलने के लिए नेताओं का अस्पताल जाने का सिलसिला जारी है। हर दिन किसी न किसी पार्टी के नेता वहां पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल ले रहे हैं। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी वहां पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। इसके साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की थी।

Advertisement