Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मुंबई पुलिस ने Salman Khan को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से किया गिरफ्तार, मांगी थी पांच करोड़ की फिरौती

मुंबई पुलिस ने Salman Khan को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से किया गिरफ्तार, मांगी थी पांच करोड़ की फिरौती

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मुंबई पुलिस (Mumbai Police ) ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक्टर सलमान खान से पांच करोड़ की फिरौती की मांग की थी। एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के हवेली निवासी 35 साल के भीकाराम जलाराम बिश्नोई को वर्ली पुलिस थाने की एक टीम ने पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

अधिकारियों ने बताया आरोपी भीकाराम बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के जालौर का रहने वाला है। उसने मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सोमवार रात एक धमकी भरा संदेश भेजा था। संदेश में कहा गया था, सलमान खान को अगर जिंदा रहना है, तो उसे हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या पांच करोड़ रुपये देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो हम उसे मार देंगे, हमारा गैंग अभी भी सक्रिय है।

मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार, संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि आरोपी भीकाराम जलाराम बिश्नोई कर्नाटक का रहने वाला है, जिसके बाद वर्ली पुलिस की एक टीम को उसे पकड़ने के लिए भेजा गया। बिश्नोई को मंगलवार देर रात पकड़ा गया और उससे पूछताछ के बाद वर्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अब उसे मुंबई लाया जा रहा है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement