पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने स्वर्गीय पिता राजेंद्र मणि त्रिपाठी की तृतीय पुण्यतिथि पर सोमवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभासदगण, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पढ़ें :- नोएडा जिला अस्पताल ने इंसानों के लिए मंगवाई 60000 'जानवरों वाली' सिरिंज, अखिलेश से कसा तंज, बोले-स्वास्थ्य मंत्री छुट्टी पर या उनकी हो गयी छुट्टी
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “मैं आज जो कुछ भी हूं, उसमें मेरे पूज्य पिता का अमूल्य योगदान है। उनकी कमी आज भी पूरे परिवार को खलती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”
वहीं उपस्थित गणमान्यों ने स्व. राजेंद्र मणि त्रिपाठी के सरल, सौम्य एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
इन लोगों ने की श्रद्धांजलि अर्पित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अमित यादव, विशाल जायसवाल, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, संजय मौर्या, अशोक रौनियार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले -कांग्रेस सत्ता में आई तो रद्द होगा CAPF कानून, साझा किया सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक का वीडियो
इसके अलावा पालिका कर्मियों में लिपिक रमाशंकर सिंह, राजकुमार गौड़, राकेश श्रीवास्तव, मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल, अमित जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।