Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को भगाकर की शादी, आगरा में गुस्साए लोगों ने फूंका लड़के का घर

मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को भगाकर की शादी, आगरा में गुस्साए लोगों ने फूंका लड़के का घर

By संतोष सिंह 
Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक मुस्लिम युवक के घर में आग लगा दी गई। बता दें कि सिंकदरा थाना क्षेत्र के रूनकता का रहने वाला जिम संचालक एक हिंदू लड़की के साथ भाग गया था। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि हमने शादी कर ली। कोई हमें परेशान न करें। इस वीडियो सामने आने के बाद से ही कुछ आक्रोशित लोगों ने जिम संचालक के घर में आगजनी कर दी है।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

इसी बीच पुलिस ने बुधवार रात को युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया है। इस दौरान जिम संचालक फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया और धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने जिम संचालक के घर में आग के हवाले कर दिया है।

आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाया लिया गया है। मौके पर एसएसपी सुधीर सिंह भी पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने पर रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

मीडिया से बात करते हुए एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि ‘चार दिन पहले लड़की और लड़का भाग गए थे। इसके बाद लड़की को बरामद कर लिया गया है। कोर्ट बंद होने की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं किया है। इस बीच धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने लड़के के घर में आगजनी कर दी।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि आग को बुझा लिया गया है। साथ ही रूनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच कराई जा रही है। अगर उनकी लापरवाही भी सामने आई तो वह भी निलंबित होंगे।

हालांकि आगजनी मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ लोग मौके से पकड़े गए हैं। एसएसपी सुधीर सिंह ने कहा कि आगजनी करने वालों ने रात में मीटिंग की थी। रात में बाबा साहेब शोभायात्रा के दौरान पुलिस के व्यस्त होने का फायदा उठाकर आगजनी की गई है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गैंगस्टर के साथ ही गुंडा एक्ट भी लगाई जाएगी। लड़की बालिग है और उसने वीडियो जारी किया था। बाकी हम उसका बयान कराएंगे।

Advertisement