मुजफ्फरपुर। बीती रात मुजफ्फरपुर के मशहूर प्रसाद हॉस्पिटल में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पांचवीं मंजिल पर स्थित ICU में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दम घुटने से 4 गंभीर मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आग इतनी खौफनाक थी कि चंद मिनटों में ICU के बेड और सारे उपकरण जलकर राख हो गए। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार ने 4 मौतों की पुष्टि की है। लेकिन इस भयावह त्रासदी के बीच 95 साल की एक बुजुर्ग महिला ‘मसीहा’ बनकर सामने आईं, वरना आज मृतकों का आंकड़ा रूह कंपा देने वाला होता।
पढ़ें :- BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ
अपनी सूझबूझ से कई जाने बचाने 95 वर्ष की वाली राधा देवी.(photo -social media)
मौत के चैंबर से खुद भागकर आईं बाहर
यह चमत्कार छपरा मेघ की रहने वाली 95 वर्षीय राधा देवी की वजह से हुआ, जो खुद सांस की तकलीफ के चलते इसी ICU में भर्ती थीं। रात करीब 3:30 बजे जब आग लगी, तो पूरे कमरे में काला और दम घोंट देने वाला धुआं भर गया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद दादी घबराईं नहीं। उन्होंने गजब की हिम्मत दिखाई और खुद अपने मुंह से ऑक्सीजन मास्क खींचकर हटा दिया।
95 साल की दादी ने बचाई कई मरीजों की जान…!
पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग
मुजफ्फरपुर के मशहूर हॉस्पिटल प्रसाद में बीती रात लगी आग में 4 मरीजों की मौत हो गई. जबकि कई मरीज की हालत खराब है.
95 साल की एक बुजुर्ग महिला ने ICU में धुआं फैलते ही खुद अपने मुंह से ऑक्सीजन मास्क हटाया और तुरंत बाहर निकल आईं, इसके बाद… pic.twitter.com/mfNwvtpwgf— NDTV India (@ndtvindia) June 4, 2026
वह किसी तरह लड़खड़ाते कदमों से धुएं को चीरते हुए ICU से बाहर निकलीं और ड्यूटी पर मौजूद नर्स को चिल्लाकर आग की खबर दी। अब दादी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जहां रिर्पोटर को अपनी स्थानीय बज्जिका भाषा में राधा देवी बता रही है , आग कइसे लगलई इ हम कईसे बताऊं.. धुआं फैलते हम बाहर निकलली और मैडम के बतइली, तब मैडम अंदर जाकर देखलई।
दादी की सूझबूझ से बची कई जाने
पढ़ें :- Video- टैंकर पलटा तो बाल्टी-बर्तन लेकर दौड़ पड़े लोग, मुफ्त में तेल भरने की मची होड़, निकला तारपीन का तेल
दादी से खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत आनन-फानन में मरीजों को बाहर निकाला जाने लगा। सुबह 3:55 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रामनिवास पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जान पर खेलकर ICU से 15-20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि अगर 95 साल की राधा देवी ने सही समय पर हिम्मत दिखाकर नर्स को न जगाया होता, तो सोए हुए दर्जनों मरीज जिंदा जल जाते। फिलहाल प्रशासन आग के कारणों की जांच कर रहा है, लेकिन पूरा शहर इस बहादुर दादी को सलाम कर रहा है।