Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर्व पर नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, श्रावण माह में इस दिन पड़ेगी

Nag Panchami 2022 : नाग पंचमी पर्व पर नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है, श्रावण माह में इस दिन पड़ेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nag Panchami 2022 Date: हिंदू धर्म में पूजा- पाठ, व्रत -उपासना का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, सावन माह पर्व और त्योहारों के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन माह को श्रावण माह भी कहा जाता है। इस माह में प्रकृति का छटा निराली होती है। सावन माह में रिमझिम वर्षा होती रहती है। हर तरफ हरियाली का वातावरण बना रहता है। पृथ्वी हरी चादर ओढ़े जीव जगत का मन मोह लेती है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। नागपंचमी के दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि पौराणिक काल से सांपों को देवताओं की तरह पूजा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि नाग पूजन से सांपों के डसने का भय समाप्त हो जाता है। व्रत उपवास रखा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब है नाग पंचमी का पवित्र त्योहार।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

नाग पंचमी 2022: 02 अगस्त मंगलवार
पूजा मुहूर्त: 2 अगस्त 2022 को प्रातः: 05 बजकर 42 मिनट से 08 बजकर 24 मिनट तक. मुहूर्त की अवधि: 02 घण्टे 41 मिनट

इस दिन अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्ट नागों की पूजा का विधान है। नाग देवता की पूजा के बाद कच्चे दूध में घी, चीनी मिला लें और नाग देवता को अर्पित करें। नाग को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके दूध पिलाएं।

Advertisement