नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) में कांग्रेस की जबरदस्त जीत ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दक्षिण के इस राज्य की कमान किसके हाथ में होगी? जीत के जश्न के बीच मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान ने इस उलझन को सुलझाने के लिए अपने दो दिग्गज नेताओं, मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) और अजय माकन (Ajay Maken) को ऑब्जर्वर बनाकर तिरुवनंतपुरम भेजा है। शुक्रवार को जब मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) पत्रकारों से मुखातिब हुए, तो वहां एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ जिसने पूरी सियासी चर्चा का रुख ही मोड़ दिया।
पढ़ें :- PM मोदी ने वीडी सतीशन को केरल CM पद की शपथ लेने पर दी बधाई, बोले- केरल सरकार को केंद्र के हर संभव सहयोग का आश्वासन
एक छोटी सी चूक से खुला विधायकों की पसंद का राज
केरल का मुख्यमंत्री कौन ! मुकुल वासनिक को कांग्रेस ने ऑब्ज़र्वर बना कर भेजा. तो क्या जान बूझ कर उन्होंने मीडिया के सामने फाइल ऐसे पकड़ा कि सब नज़र आ जाए. अधिकतर विधायक के सी वेणुगोपाल के समर्थन में हैं. जिन्हें राहुल गांधी का राइट हैंड समझा जाता है. pic.twitter.com/u9awtnkudh
— पंकज झा (@pankajjha_) May 8, 2026
पढ़ें :- Keralam Swearing-in Live : केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री ने ली मंत्री पद की शपथ, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) ने अपने हाथ में एक फाइल पकड़ी हुई थी, जिसे लेकर वे काफी सहज दिख रहे थे। लेकिन शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि कैमरों की नजर उनकी फाइल के पन्नों तक पहुंच रही है। वासनिक ने फाइल को इस तरह पकड़ा था कि उसमें लगा एक कागज पत्रकारों और कैमरों को साफ-साफ दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते उस कागज की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। दावा किया जाने लगा कि यह वही सीक्रेट रिपोर्ट है, जिसमें केरल के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद का नाम लिखकर दिया है।
वायरल तस्वीर में एक सूची दिख रही थी, जिसमें विधायकों के नाम के आगे उनकी पसंद के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम लिखा था। उस लिस्ट में सबसे ज्यादा चमकने वाला नाम था केसी वेणुगोपाल। कागज के अनुसार, अधिकांश विधायकों ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है। वेणुगोपाल का नाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई, क्योंकि वे न केवल दिल्ली दरबार के करीबी माने जाते हैं, बल्कि केरल की जमीनी राजनीति पर भी उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। हालांकि, जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) बचाव की मुद्रा में आ गए। उन्होंने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि यह तस्वीर और इसमें दिखाए गए तथ्य पूरी तरह गलत हैं और इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
तीन दिग्गजों के बीच फंसा पेच , खड़गे के फैसले का इंतजार
भले ही मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) इसे महज एक इत्तेफाक या गलत जानकारी बता रहे हों, लेकिन केरल में सीएम पद की रेस अब तीन बड़े नामों के इर्द-गिर्द सिमट गई है। पहले नंबर पर निस्संदेह केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) हैं, जिनका रसूख दिल्ली से लेकर केरल तक फैला है। दूसरे मजबूत दावेदार वी.डी. सतीशन (V.D. Satheesan) हैं, जिन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में विधानसभा में सरकार की नाक में दम कर रखा था और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। वहीं, तीसरे नंबर पर रमेश चेन्निथला (Ramesh Chennithala) का नाम है, जिनके पास राज्य की राजनीति और प्रशासन चलाने का दशकों का अनुभव है। मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) और अजय माकन (Ajay Maken) ने अब अपनी फाइनल रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) को सौंप दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि हाईकमान उस ‘वायरल फाइल’ वाली पसंद पर मुहर लगाता है या केरल को कोई नया सरप्राइज मिलता है। सबका दिल बस इसी इंतजार में धड़क रहा है कि केरल का अगला ‘कैप्टन’ कौन होगा?