Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC के 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने, युसुफ पठान, सायोनी घोष समेत ये नेता हैं शामिल

TMC के 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने, युसुफ पठान, सायोनी घोष समेत ये नेता हैं शामिल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच चल रही खींचतान अब और ज्यादा बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच असहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों के नाम सामने आए हैं, जिसने पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष की चर्चा को और तेज कर दिया है। असहमति पत्र हस्ताक्षर वाले सांसदों की संख्या 19 बताई जा रही है। हालांकि, पहले 20 सांसदों का दावा था। बता दें कि, 19 बागी सांसदों की सूची में सायोनी घोष, शताब्दी रॉय, यूसुफ पठान और काकोली घोष दस्तीदार जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

पढ़ें :- सौरव गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को इस्तीफे के संदेश भेजने के दावों का किया खंडन कहा- 'अफवाह फैलाई जा रही'

बताया जा रहा है कि, लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को भेजे गए एक असहमति पत्र पर तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों के हस्ताक्षर किए थे। इस पत्र में लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की गयी थी। हालांकि, अब 19 नाम सामने आए हैं, जिसमें काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदार, डॉ. शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार माल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपदा सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक शामिल हैं।

सायोनी घोष का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला
दरअसल, ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सायोनी घोष जिस तरह से टीएमसी का प्रचार कर रहीं थी, उसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं थीं। वो खुलकर बीजेपी पर निशाना साध रहीं थीं। अब बागी सांसदों की लिस्ट में उनका भी नाम सामने आ गया है। सायोनी घोष को अभिषेक बनर्जी का खास बताया जाता है। वो अभिषेक बनर्जी ही थे जिन्होंने उन्हें कभी यूथ विंग की चीफ बनाया था। पार्टी में उनकी पहचान एक प्रमुख युवा और लोकप्रिय चेहरे के रूप में रही है। ऐसे में उनका बागी खेमे के साथ जाना टीएमसी नेतृत्व के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Advertisement