मुरादनगर । यूपी के दुहाई से मुरादनगर के बीच नमो भारत के कोच में अश्लील कृत्य (Obscene Acts) करने वाले जोड़े समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अश्लील कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले ऑपरेटर को बर्खास्त किया गया।
पढ़ें :- Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
दुष्यंत कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नमो भारत (Namo Bharat) की मेंटेनेंस एंजेसी डीबीआरआरटीसी (Maintenance Agency DBRRTC) के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 नवम्बर की शाम दुहाई से मुरादनगर के बीच रेल में लगे कैमरे में एक युवक व युवती अश्लील कृत्य (Obscene Acts) हुए देखे गए। ट्रेन के ऑपरेटर ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नमो भारत की छवि हुई धूमिल
दोनों के कृत्य से सार्वजनिक परिवहन के तौर पर नमो भारत की छवि धूमिल हुई है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में अश्लील कृत्य करने वाले युवक युवती के प्रति रोष व्याप्त है। उक्त वीडियो वायरल करने वाले ऑपरेटर रिषभ कुमार (Operator Rishabh Kumar) को बर्खास्त किया गया है।
पढ़ें :- कानपुर में महिला बैंककर्मी से ई-रिक्शा में मुस्लिम शख्स ने की छेड़छाड़, युवती ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
तीन लोगों पर एफआईआर
एसीपी ने बताया कि तहरीर पर वीडियो में दिख रहे अज्ञात युवक और युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले ऑपरेटर रिषभ कुमार (Operator Rishabh Kumar) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।