1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Video Viral : स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका की अश्लील हरकत कैमरे में कैद, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Video Viral : छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले (Janjgir-Champa District) में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद शिक्षा विभाग (Education Department) में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

Video Viral : छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा जिले (Janjgir-Champa District) में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद शिक्षा विभाग (Education Department) में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की जा रही है। ये वीडियो नवागढ़ ब्लॉक (Nawagarh Block) के बोडसरा खैरवार पारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला (Government Primary School) से जुड़ा बताया जा रहा है। इस वीडियो में स्कूल परिसर में शिक्षक और शिक्षिका कथित आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Video : संजय राउत का शर्मनाक कमेंट, बोले- प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म, ये डिलीवरी नंदनवन में हुई

वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे (Collector Janmejay Mahobe) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ (DEO) ने मामले की जांच के लिए प्राचार्यों की एक टीम गठित कर दी है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर प्रतिवेदन सौंपेगी। ये कथित वीडियो जांजगीर-चांपा जिले (Janjgir-Champa District) के नवागढ़ ब्लॉक (Nawagarh Block) स्थित बोडसरा खैरवार पारा शासकीय प्राथमिक शाला (Bodsara Khairwar Para Government Primary School) से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका कथित आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं।

जांच के बाद की जाएगी कड़ी कार्रवाई

डीईओ जांजगीर चांपा अशोक सिन्हा (DEO Janjgir-Champa Ashok Sinha) ने कहा कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है। जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपना प्रतिवेदन सौंपेगी, जांच रिपोर्ट में जो आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- Video-यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार को घेरा, कहा-खून-पसीना हमारा, आधी तनख्वाह तुम्हारी... नहीं चलेगी यह तानाशाही

ग्रामीणों में भारी नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, ऐसे में इस तरह की खबरों से समाज में गलत संदेश जाता है। फिलहाल प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा तो है ही साथ कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...