आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि श्री राम मंदिर का चंदा चोरी (Theft of Shri Ram Mandir donations) करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि श्री राम मंदिर का चंदा चोरी (Theft of Shri Ram Mandir donations) करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं। हालांकि इस पोस्ट में अरविंद केजवरीवाल (Arvind Kejriwal) ने किसी नाम तो नहीं लिखा ,लेकिन उनका साफ निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के तरफ था।
श्री राम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 17, 2026
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कानून-व्यवस्था और कई अन्य मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ सरकार को कट्टर बेईमान करार देते हुए कहा कि इसकी न तो साफ नीयत है और न ही ईमानदारी है। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है।