1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video : डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, वो निकली पुलिस कांस्टेबल कॉलर पकड़‌कर घसीटने हुए सीधे थाने पहुंची

Video : डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, वो निकली पुलिस कांस्टेबल कॉलर पकड़‌कर घसीटने हुए सीधे थाने पहुंची

Video : Delivery agent exposes private part to woman; she turns out to be a police constable, grabs him by the collar, and drags him straight to the police station.

By santosh singh 
Updated Date

खड़दहा : एक डिलीवरी बॉय की शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बता दें कि मामला पश्चिम बंगाल के खड़दहा (Khardaha) का है। यहां डिलीवरी बॉय ने बीच सड़क पर महिला को प्राइवेट पार्ट (Private Part) दिखाया। हालांकि डिलीवरी बॉय ने जिस महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाया, वो लेडी कॉन्स्टेबल निकली। इसके बाद लड़की आरोपी युवक को 400 मीटर दूर थाने तक घसीटकर ले गई। लेडी कॉन्स्टेबल की हिम्मत भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video-बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को हद में रहने की दी नसीहत, बोले- अगर लोग आपकी मां और बहन को ... देने लगे तो हम सबको शर्मिंदगी होगी

खड़दहा के व्यस्त बीटी रोड पर महिला स्कूटी पर बैठी हुई थी। उस समय वह वर्दी में नहीं थी। इसी दौरान वहां एक डिलीवरी बॉय पहुंचा। युवक ने बीच सड़क पर खड़े होकर पैंट की चेन खोलकर महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। साथ ही अश्लील इशारे भी किए। उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि जिस महिला को वह परेशान कर रहा है, वह लेडी कॉन्स्टेबल है।

इसके बाद युवक की हरकत देखकर महिला कॉन्स्टेबल ने स्कूटी से उतरी और आरोपी के पास जाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला महिला कांस्टेबल आरोपी डिलीवरी बॉय का कॉलर पकड़कर उसे 400 मीटर दूर थाने तक घसीटकर ले गई। इल दौरान 400 मीटर तक लोग पूरे वाकये को हैरानी से देखते रहे। पुलिस ने आरोपी की पहचान आकाश घोष के रूप में की है। वह एक डिलीवरी एजेंट है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में भी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...