Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘Namo Bharat Rapid Rail’: ‘वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ रखा गया , PM मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

‘Namo Bharat Rapid Rail’: ‘वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ रखा गया , PM मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

By अनूप कुमार 
Updated Date

‘Namo Bharat Rapid Rail’: आज भारत को एक नई उपलब्धि मिलने जा रही है। गुजरात में भुज से अहमदाबाद तक देश की पहली वंदे मेट्रो की शुरुआत होने से पहले ट्रेन का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’  रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ने वाली इस मेट्रो रेल सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे और इस ट्रेन की सवारी भी करेंगे। प्रधानमंत्री आज (सोमवार) अहमदाबाद से इस ट्रेन के साथ वाराणसी-दिल्ली के बीच 20 कोच की पहली वंदे भारत ट्रेन समेत कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

पढ़ें :- हरीश रावत ने फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास, सारा अली के मंदिर दर्शन का किया समर्थन,बोले- ऐसी असहिष्णुता देश को कहां ले जाएगी?

 किराया
पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन, जिसे अब नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जाएगा, नौ स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलती है और 360 किलोमीटर की यात्रा को पांच घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और अहमदाबाद जंक्शन पर पूर्वाह्न 10:50 बजे पहुंचेगी। नियमित सेवा 17 सितंबर से शुरू होगी और पूरी यात्रा का किराया 455 रुपये होगा।

 सुविधाएं
वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे, जिनमें 1,150 यात्री बैठ सकेंगे। यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की गति से चलती है, जिससे यात्रा तेजी से पूरी होगी और दक्षता बढ़ेगी। ट्रेन में ‘कवच’ जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणाली भी लगी हुई है, जो टक्कर से बचाने में मदद करेगी।

Advertisement