Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तहव्वुर राणा को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे नरेंद्र मान, गृह मंत्रालय ने नियुक्त किया सरकारी वकील

तहव्वुर राणा को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे नरेंद्र मान, गृह मंत्रालय ने नियुक्त किया सरकारी वकील

By Abhimanyu 
Updated Date

Tahawwur Rana Case: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में शामिल तहव्वुर राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। प्रत्यर्पण बचने के लिए राणा ने सारे हथकंडे अपनाए थे, लेकिन अमेरिका की अदालतों में उसकी दलीलों को खारिज कर दिया। वहीं, अब भारत में राणा को उसके किए की सजा दिलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। जिसके लिए गृह मंत्रालय (MHA) ने बुधवार देर रात एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर एनआईए के एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

गृह मंत्रालय की जारी अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 (2008 का 34) की धारा 15 की उपधारा (1) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 18 की उपधारा (8) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार अधिवक्ता नरेंद्र मान को एनआईए केस RC-04/2009/NIA/DLI की सुनवाई और अन्य संबंधित मामलों के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करती है।” यह नियुक्ति अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी और तीन वर्षों तक अथवा मामले के परीक्षण की समाप्ति तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगी।

कौन हैं नरेंद्र मान

तहव्वुर राणा केस में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किए गए नरेंद्र मान एक जानेमाने वकील हैं। मान के व्यापक कानूनी अनुभव और आपराधिक मामलों में दक्षता के आधार पर यह ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नरेंद्र मान की नियुक्ति से मामले में अभियोजन पक्ष और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत होगा। तहव्वुर राणा के खिलाफ पेश सबूत से पाकिस्तान का भी चेहरा बेनकाब हो सकता है।

तिहाड़ जेल में रहेगा तहव्वुर राणा

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनआईए और खुफिया विभाग के अधिकारी आतंकी राणा को विशेष विमान से लेकर भारत रवाना हो चुके हैं। वह जल्द भारत में पहुंचेंगे। सूत्रों के मानें तो राणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी व्यवस्था की है। उसको दिल्ली लाये जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। वह पहले एनआईए की हिरासत में रहेगा जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। दिल्ली की विशेष एनआईए कोर्ट में उसके खिलाफ सुनवाई शुरू हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी होने की वजह से एनआईए कोर्ट के जज के आवास पर विशेष व्यवस्था के तहत राणा की ऑनलाइन पेशी हो सकती है। बता दें कि राणा से जुड़ा अदालती मामला मुंबई से दिल्ली स्थानांतरित हो गया है।

Advertisement