Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे

नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, लेकिन किया कुछ भी नहीं: मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी और BJP के नेता ‘400 पार’ की बात कर रहे हैं। वे 400 पार की बात इसलिए कर रहे हैं ताकि संविधान बदल सकें।इसलिए यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा, दो चरणों के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी बहुत छटपटा रहे हैं, उन्हें पता चल गया है कि सत्ता उनके हाथ से फिसल रही है। इसी डर में वे चिड़-चिड़े हो गए हैं और ऊट-पटांग भाषण दे रहे हैं। PM मोदी अपनी तुलना इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी से करते हैं। लेकिन उनके सामने नरेंद्र मोदी कुछ भी नहीं हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आजादी के समय BJP के पुरखे गुपचुप तरीके से अंग्रेजों के लिए काम करते थे। वहीं, कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान को इतने वर्षों तक मजबूत बनाकर रखा, तभी जाकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए हैं। नरेंद्र मोदी की गारंटी थी..विदेशों से काला धन वापस लाऊंगा, सबके खाते में 15 लाख रुपए दूंगा, युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी कर दूंगा, देश में बुलेट ट्रेन चलवाऊंगा…लेकिन किया कुछ भी नहीं, क्योंकि वे ‘झूठों के सरदार’ हैं।

इसके साथ ही कहा, मेरी अपील है कि आप लोग एक होकर ‘हाथ’ को वोट दीजिए क्योंकि हाथ हमेशा आपके साथ रहता है, लेकिन कमल का फूल सुबह तोड़ो, तो शाम में सूख जाता है। देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, क्या हमने किसी का मंगलसूत्र छीना? इसलिए अगर BJP वाले आपके घर आएं तो उनसे पूछिएगा-कांग्रेस ने देश में गरीबों के लिए कई काम किए हैं, लेकिन BJP ने क्या किया?

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement