Nari Shakti Vandan Adhiniyam : आज से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें महिला आरक्षण कानून- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूरी तरह लागू करने के लिए तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इससे पहले मोदी कैबिनेट से पिछले बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिससे 2029 चुनावों से पहले महिलाओं को 33% आरक्षण लागू हो सके।
पढ़ें :- किरण रिजिजू को लेकर सांसद शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- कल लाएं महिला आरक्षण बिल
संसद के विशेष सत्र के शुरु होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं। व्युच्छन्ती हि रश्मिभिर्विश्वमाभासि रोचनम्। ता त्वामुषर्वसूयवो गीर्भिः कण्वा अहूषत॥’
कौन से तीन बिल संसद में होंगे पेश
सरकार ने लोकसभा में पेश किए जाने वाले तीन संशोधन बिलों की सूची जारी की है। जिनमें पहला बिल- केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2026 है। जिसका मकसद दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण तय करना है। दूसरा बिल- संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 है। इसका मकसद जनसंख्या की नई परिभाषा, बढ़ती आबादी के मद्देनजर संसद में सदस्यों की संख्या को बढ़ाना है। तीसरा बिल- परिसीमन विधेयक 2026 है। जिसका उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने की योजना है। सीटों का फिर से निर्धारण होगा।