Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा: शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद का समाधान, नए स्थल पर बनेगा भव्य स्मृति स्थल

नौतनवा: शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को लेकर उपजे विवाद का समाधान, नए स्थल पर बनेगा भव्य स्मृति स्थल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 12 सिद्धार्थ नगर स्थित छपवा तिराहे पर स्थापित कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की स्मृति स्थल को कार्यदायी संस्था पीएनसी द्वारा हटाकर अन्यत्र स्थापित किए जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद का आखिरकार समाधान निकल आया है।

पढ़ें :- बाल विवाह के उन्मूलन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करे संयुक्त राष्ट्र ,भारत से उठी मांग

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने पहल करते हुए मंगलवार को शहीद की पत्नी श्वेता थापा से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि छपवा तिराहे पर पहले से बने गोलंबर के बगल में एक नया स्मृति स्थल तैयार किया जाएगा, जहां शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पुनः स्थापित किया जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “पीएनसी द्वारा प्रतिमा को स्थानांतरित करने को लेकर जो विवाद उत्पन्न हुआ था, उसे दूर करने के लिए आज शहीद के परिजनों से विस्तृत वार्ता हुई। परिजनों की सहमति से नए स्थल को चिन्हित कर लिया गया है। पीएनसी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करेगी और प्रतिमा को सम्मान सहित स्थापित कर दिया जाएगा।”

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, पीएनसी मैनेजर योगेश पुनधीर, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- शहर इमाम ने जमीन पर किया अवैध कब्जा, बनाया मस्जिद और दरगाह, कोर्ट ने करोड़ों का जुर्माना लगा बेदखली का दिया आदेश
Advertisement