Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को ओडिशा के केन्दुझर में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा, आपका एक वोट मोदी जी को दोबारा भारत का प्रधानमंत्री बनाने में मदद करेगा। आपका एक वोट गरीबों और आदिवासियों के जीवन को सशक्त बनाने में मदद करेगा। आपका एक वोट ओडिशा को विकसित और समृद्ध बनाने में मदद करेगा।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
इस दौरान उन्होंने कहा कि, नवीन बाबू ने 25 वर्षों में ओडिशा को पीछे छोड़ दिया। ओडिशा के 25 लाख लोगों के पास आज भी घर नहीं है, यहां के करीब 26 लाख घरों में पीने का पानी नहीं हैं। आज भाजपा सरकार बना दो, दो साल में हर व्यक्ति को घर और पीने का पानी देने का काम भाजपा करेगी। ये विधानसभा का चुनाव ओडिशा के गौरव का चुनाव है। ओडिशा पर कोई तमिल शासन कर सकता है क्या? कोई तमिल बाबू ओडिशा चला सकता है क्या? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, ओडिशा का ही युवा मुख्यमंत्री, ओड़िया बोलने वाला मुख्यमंत्री यहां पर शासन करेगा।
गृहमंत्री ने कहा कि, मोदी जी, आपको पांच किलो अनाज भेज रहे हैं, लेकिन नवीन बाबू कहते हैं कि ये पांच किलो चावल हम भेज रहे हैं। अरे, नवीन बाबू आप चावल नहीं भेज रहे हो, इसके ऊपर जो झोला होता है, वो सिर्फ नवीन बाबू देते हैं। ये चावल वाली सरकार नहीं, झोले वाली सरकार है। ओडिशा समृद्ध राज्य है, लेकिन ओडिशा की जनता गरीब है। अब समय आ गया है, ओडिशा भी समृद्ध होगा और मेरे आदिवासी भाई-बहन भी समृद्ध होंगे। आप लोगों ने नवीन बाबू को 25 साल का समय दिया, आप मोदी जी को सिर्फ 5 साल दे दीजिए, हम ओडिशा को भारत का नंबर-1 राज्य बनाएंगे।