Nayab Singh Saini: हरियाणा को नया सीएम मिल गया है। मनोहर लाल खट्टर के बाद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, अब नायब सिंह सैनी को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छूटकर आशीर्वाद लिया।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
इन्होंने भी ली मंत्री पद की शपथ
. भाजपा नेता कंवर पाल गुज्जर ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
. हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
. रणजीत सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली गई है।
. जय प्रकाश दलाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है जो लोहारू सीट से विधायक हैं।
. बनवारी लाल ने ली मंत्री पद की शपथ। मनोहर लाल खट्टर सरकार में भी थे मंत्री।