Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Neem Oil : नीम का तेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए उपयोगी ,आज ही ट्राई कीजिए

Neem Oil : नीम का तेल सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए उपयोगी ,आज ही ट्राई कीजिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Neem Oil : नीम सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए प्राणदायी है। प्राचीन काल से ही नीम को घर का वैद्य बनाया गया है। भारतीय  समाज में नीम धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों महत्व है। इस वृक्ष पत्तियां,फूल ,फल, छाल और लकड़ी सभी कुछ विभिन्न प्रकार के  उपचार में प्रयोग होता है। आइये जानते है सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए नीम के फायदों के बारे में।

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

बालों में डैंड्रफ से निजात पाने के लिए नीम के तेल (Neem Oil) वर्षों पहले से उपयोग में लाया जा रहा है। नीम का तेल बालों के लिए बहुत ही उपयोगी । अगर आप नियमित रूप से अपने चेहरे पर नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पिंपल्स, फटी स्किन, ड्राई स्किन जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकते हैं।

चेहरे पर नीम का तेल लगाने से झाइयों की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नीम के तेल से मसाज करें।

नीम का तेल और नींबू का रस
एक नींबू लें और इसे आधा काट लें। आधे नींबू का रस निकाल लें और ताजा नींबू के रस को 2-3 टेबल स्पून नीम के तेल में मिला लें। इसे एक साथ मिलाएं और इसका इस्तेमाल स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करने के लिए करें। माइल्ड शैम्पू से धोने से पहले इसे 30-40 मिनट के लिए स्कैल्प पर लगा रहने दें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ें :- विटामिन ई और एलोवेरा का ये देसी नुस्खा, हर कोई पूछेगा दमकती त्वचा का राज
Advertisement