मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले (Mandsaur District) के बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ (BJP leader Manohar Dhakad) का कथित MMS वायरल है। जिसको लेकर सत्ता से लेकर हर तरफ तहलका मच हुआ है। वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi-Mumbai Expressway) का बताया जा रहा है, जिसमें गाड़ी से उतरकर सड़क पर कथित तौर पर भाजपा नेता एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Folk singer Neha Singh Rathore) , जो भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) से आए दिन सवाल करती हैं और पार्टी पर सवाल उठाती हैं, कैसे कुछ ना बोलें?
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
नेहा सिंह ने इस खबर को एक्स पर शेयर कर जनता को चेतावनी दी है कि बीजेपी (BJP) नेताओं को अपने परिवार से दूर रखें। उन्होंने लिखा है, कि भाजपा के नेताओं से अपने घर-परिवार को दूर रखें। जनहित में जारी…”
नेहा सिंह राठौर कोई ट्वीट करें और यूजर्स उन्हें ट्रोल ना करें ऐसा नहीं हो सकता। रविंद्र गुप्ता भाजपा नाम के अकाउंट से कमेंट किया गया है, जिसमें लिखा है, “मेरा ट्विटर पर मौजूद सभी आम जनों से विनती है कि नेहा सिंह राठौर नामक इस घातक महिला से दूर रहे यह औरत विषाक्त मानसिकता की शिकार है। इस जहरीली महिला को भारतीय जनता पार्टी के अलावा और कोई नजर नहीं आता है यदि किसी ने गलती की है उसे सजा अवश्य मिलेगी लेकिन इसके बोलने से नहीं।
बता दें कि एक दिन पहले भी नेहा सिंह राठौर ने एक ऐसा ही पोस्ट किया था। जो बरेली में एक महिला नेता द्वारा होटल में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट को लेकर था। नेहा ने उस खबर को शेयर करते हुए लिखा था,कि भाजपा के नेताओं को अपने घर और परिवार से दूर रखिए। मैं ये आपके भले के लिए कह रही हूं। समझ रहे हैं न! बाहर मिलिए और चलता कीजिए। घर दिखाइए भी मत।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
नेहा सिंह राठौर ने इससे पहले पीएम मोदी के ‘लहू में सिंदूर बहने…’ वाले बयान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पीएम के टोक्यो वाले बयान का जिक्र था, जिसमें कहा था कि वो गुजराती हैं और पैसा उनके खून में है। इसके साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा, “पहले शरीर में खून और खून में पैसा था…आजकल सिंदूर है। तो… भूलना नहीं है कि बिहार चुनाव बिहार के मुद्दों पर होना चाहिए।