Viral-Video: मानसून की बारिश पहाड़ी इलाकों में किस कदर आफत बन सकती है इसका एक खौफनाक नजारा नेपाल के बाजुरा जिले से सामने आया है। जगन्नाथ ग्रामीण नगरपालिका-5 के भूकाहा खोला इलाके में अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट पड़ा। देखते ही देखते एक विशाल चट्टान सड़क पर आ गिरी और वहां खड़ी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
पढ़ें :- 1976 बैच के सभी दोस्त 50 साल बाद पहुंचे स्कूल, कंधे पर बैग और गले में बोतल टांगकर जिया बचपन
चट्टान इतनी भारी थी कि बस देखते ही देखते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से चट्टान गिरती और सड़क किनारे खड़ी बस को तबाह करती दिखाई दे रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया। जिस वक्त चट्टान बस पर गिरी, वह खाली खड़ी थी। न उसमें यात्री थे और न ही चालक। इसी वजह से किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।
चट्टान गिरने के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मानसून के दौरान लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि ऐसे रास्तों पर बारिश के मौसम में खतरा लगातार बना रहता है।
A massive rock fell from a hillside, striking and damaging a moving bus in Bhukaha Khola, Bajura, Nepal. pic.twitter.com/aU5mQJZ0on
पढ़ें :- 90 मिनट तक लिफ्ट में दो मंजिल के बीच लटका रहा शख्स, दीवार तोड़कर निकाला गया बाहर
— распад и неуважение (@VictorKvert2008) August 10, 2026