नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच हमेशा से रोटी और बेटी वाला रिश्ता रहा है, लेकिन अब इस रिश्ते की डोर भी कमजोर पड़ रही है। नेपाल सीमा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है है कि नेपाली सेना किस तरह भारत की महिलाओं से जोर जबरदस्ती कर उनका सामान छीन रही है। यहां तक भारतीयों से केला और कोल्ड ड्रिंक तक छीन ले रही है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भारत के लोगों में नेपाल के प्रति रोष पैदा हो रहा है।
पढ़ें :- तीन दिनों के लिए बंद किया गया भारत नेपाल बार्डर, जाने क्या है कारण
भारत -नेपाल सीमा
नेपाल भारत से कोल्ड ड्रिंक और केले तक नहीं ले जाने दे रहा
जबकि भारत नेपाल के युवाओ को सेना मे तक भर्ती करता है pic.twitter.com/8WOQMaAmiq
— Aarav Choudhary (@AaravChoudharyX) April 22, 2026
पढ़ें :- लखीमपुर खीरी में इंडो-नेपाल बॉर्डर सील, आवाजाही बंद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखते सकते है कि भारत नेपाल सीमा पर नेपाली सुरक्षाकर्मी बॉर्डर पार कर रहे लोगों के सामान की जांच कर रहे है। जांच के दौरान भारत से सामान लेकर जा रहे लोगों को रोक उनका सामान छीन लिया जा रहा है। वायरल वीडिया में दावा किया गया है कि नेपाल भारत से कोल्ड ड्रिंक और केले तक नहीं ले जाने दे रहा और भारत नेपाल के लोगों को अपनी सेना में भर्ती करता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि एक महिला भारत से सरसों का तेल और केला लेकर जा रही होती है, लेकिन नेपाली सेना महिला से तेल और केला छीन लेती है। जानकारी के मुताबिक नेपाल के अधिकारियों ने कई सख्त नियम बनाए है। इन नियमों का सीधा असर भारत के लोगों पर पड़ रहा है। खास कर उन लोगों पर जो नेपाल की सीमा के पास रहते है। बता दे कि भारत और नेपाल के बीच की सीमाएं दोनों देशों के लिए खुली हुई हैं। इस कारण लोग बिना रोक टोक आ जा सकते है, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।