Netherlands : इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर नीदरलैंड पुलिस ने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया। एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में फिलिस्तीन के समर्थन में धरने पर बैठे छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने छात्रों के तंबू तोड़ डाले और लाठियां चलाई। पुलिस ने इनके कैंप को उखाड़ने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया और लगभग 125 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
नीदरलैंड पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक बयान भी जारी किया कि ये कदम “कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए आवश्यक थे” क्योंकि विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दंगा नियंत्रक पुलिस को फिलिस्तीन समर्थक छात्रों द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने के लिए बुलडोजर चलाते हुए दिखाया गया है।
अमेरिकी विश्वविद्यालयों से एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी पहुंचे इस प्रदर्शन में छात्र फिलिस्तीन पर इजरायली हमलों को तत्काल रोकने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका से निकला ये विरोध प्रदर्शन यूरोप के कई राज्यों में फैल रहा है। यहां छात्र ‘ फिलिस्तीन के नारे लगा रहे हैं।
अमेरिका में प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्रों ने गाजा में स्थायी सीजफायर की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका की ओर से इजरायल को दी जा रही सैन्य सहायता को रोकने की मांग की है।